इन 3 नंबरों के लिए साल 2026 क्यों खास, पढ़ें भविष्यवाणी

नए साल का मूलांक 1 होगा और स्वामी ग्रह सूर्य होंगे। ऐसे में यह साल कई मूलांक के लिए बेहद खास होने वाले है। खासकर मूलांक 1, मूलांक 3 और मूलांक 5 वालों के लिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि नया साल इन 3 मूलांक के लिए क्यों खास रहेगा और नया साल में इनके जीवन में क्या-क्याअंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। साल 2026 आने वाला है। नए साल का मूलांक 1 होगा और स्वामी ग्रह सूर्य होंगे। ऐसे में यह साल कई मूलांक के लिए बेहद खास होने वाले है। खासकर मूलांक 1, मूलांक 3 और मूलांक 5 वालों के लिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि नया साल इन 3 मूलांक के लिए क्यों खास रहेगा और यह साल इनके जीवन में करियर, शिक्षा, धन जैसे संबंधित क्षेत्रों में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए नया साल जैकपॉट साबित होगा। जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इसका स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ऊर्जा, शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है। नया साल 2026 मूलांक 1 वालों के लिए धन और प्रॉपर्टी के मामले में शानदार होने वाला है। इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। इतना ही नहीं जिन लोगों का सपना नया घर खरीदने का था, वो पूरा हो सकता है। इस साल प्रॉपर्टी में निवेश से आपको बड़ा मुनाफा होगा। इतना ही नहीं आपके लिए अचानक धन लाभ का संयोग है। इतना ही नहीं रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे।
उपाय
– सुबह स्नान करने के बाद 3 बार राम स्तुति करें।
– रात में सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
मूलांक 3
साल 2026 मूलांक 3 वालों के लिए काफी सही साबित होगा। यह आपको बहुत कुछ देकर जाएगा। क्योंकि 3 अंक का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना गया है। नया साल विशेषकर शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 और 30 को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। धन और करियर का क्षेत्र उत्तम रहेगा। क्योंकि पूरे साल सूर्य का सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होने के साथ-साथ देव गुरु बृहस्पति का भी साथ प्राप्त होगा। साथ ही विदेशी व्यापार के से भी संबंध स्थापित हो सकता है। नई नौकरी और प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है।
उपाय-भगवान विष्णु की आराधना करें।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए भी साल 2026 कई बदवाल लेकर आ रहा है। खासकर करियर, धन और पर्सनल लाइफ में। नौकरी बदलने का बहुत फायदा मिलेगा। जातकों को इस साल प्रमोशन मिलेगा। साथ ही करियर से जुड़े कुछ नए स्किल्स भी आप इस साल सीखने वाले हैं। कुछ लोगों का ट्रांसफॉर्मर हो सकता है। ट्रैवल की वजह से खर्चा होगा। इस साल बजट बनाकर चलें। सोच-समझकर खर्चा करने से चीजें सही होंगी। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाना सही रहेगा। रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें। साल 2026 में अगर कोई निवेश करना है तो सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। मानसिक तनाव में कमी आएगी।
उपाय
मूलांक 5 वालों को मंदिर में जाकर सुगंधित सामग्री जैसे चंदन, अगरबत्ती, इत्र और धूप बत्ती इत्यादि चढ़ाना चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान की विशेष कृपा होगी। विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा इस मूलांक के जातकों पर हमेशा बनी रहेगी।




