राशिफल

अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार होते हैं इन महीनों में जन्मे लोग, क्या इसमें आपका नाम भी है?

 अक्सर आपने अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जो उम्र में तो बहुत छोटे होते हैं, लेकिन उनकी बातें और फैसले किसी बड़े को भी हैरान करने वाले होते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारे जन्म का महीना हमारे व्यक्तित्व और मानसिक परिपक्वता (Maturity) पर गहरा असर डालता है। कुछ खास महीनों में जन्मे लोग ‘ओल्ड सोल’ (Old Soul) कहलाते हैं। इसका मतलब है कि उनकी आत्मा उनकी उम्र से कहीं ज्यादा अनुभवी और समझदार होती है।

जनवरी (January): शांत और दूरदर्शी

जनवरी में जन्म लेने वाले लोग शनि और मकर राशि के प्रभाव में होते हैं। ये बचपन से ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। जहां दूसरे बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, जनवरी वाले भविष्य की योजनाएं बनाने लगते हैं। इनकी समझदारी का राज इनकी सहनशक्ति और विपरीत परिस्थितियों में शांत रहने की क्षमता है।

मार्च (March): गहरी समझ और अंतर्ज्ञान

जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है वह भावनात्मक रूप से बहुत गहरे होते हैं। इनका ‘Intuition’ यानी अंतर्ज्ञान बहुत तेज होता है। ये लोगों के चेहरे को पढ़कर उनके मन की बात जान लेते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें दूसरों से ज्यादा समझदार और सहानुभूति रखने वाला इंसान बनाती है।

3. अगस्त (August): नेतृत्व और नैतिकता

अगस्त में जन्म लेने वाले लोग सूर्य के प्रभाव में होते हैं। इनके अंदर जिम्मेदारी उठाने का गुण जन्मजात होता है। ये छोटी उम्र में ही अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक सलाहकार की भूमिका निभाने का काम करते हैं। इनकी सही और गलत के बीच फर्क करने की क्षमता इन्हें भीड़ से काफी अलग बनाती है।

पैदा होने वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान और खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। ये किसी भी बात को बिना तर्क के स्वीकार नहीं करते। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है और ये जीवन के कठिन सच को बहुत जल्दी स्वीकार कर लेते हैं, जो इन्हें उम्र से पहले बड़ा और समझदार बनना पड़ता है।

क्यों होते हैं ये लोग इतने मैच्योर?

इन महीनों में जन्मे लोगों में ‘इमोशनल इंटेलिजेंस’ (EQ) बहुत अधिक होता है। वे न केवल अपनी भावनाओं को समझते हैं, बल्कि दूसरों के दुख-सुख को भी गहराई से महसूस करते हैं। वे जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय सोच-समझकर कदम बढ़ाना पसंद करते हैं।अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।  सबका संदेश डॉट कॉम यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।  सबका संदेश डॉट कॉम   अंधविश्वास के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button