देश दुनिया

जरा सी मलाई से डबल घी निकलेगा! अगर ये 1 काम करेंगी, प्रीति की रसोई से मिला सीक्रेट

ज्यादातर महिलाएं घर में ही घी शुद्ध देसी घी बना लेती हैं। प्रीति उपाध्याय ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ऐसा नुस्खा शेयर किया है, जिससे आप सेम मलाई से डबल घी निकाल पाएंगी। देसी घी हमारी रसोई का अहम हिस्सा है। खाने में खुशबूदार तड़का लगाने से ले कर, पराठे और रोटियों पर लगाने तक; घी का इस्तेमाल कई जगह होता है। अब बाजार वाले घी की तो कोई गारंटी है नहीं, इसलिए ज्यादातर महिलाएं घर में ही घी शुद्ध देसी घी बना लेती हैं। बची हुई मलाई से बढ़िया प्योर घी बन जाता है। वैसे जब आप घी बनाती हैं, तो लास्ट में जो खुरचन बचती है, उसका क्या करती हैं? अगर फेंक देती हैं, तो बहुत गलत कर रही हैं क्योंकि इससे आप और भी घी निकाल सकती हैं। प्रीति उपाध्याय ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ऐसा ही नुस्खा शेयर किया है, जिससे आप सेम मलाई से डबल घी निकाल पाएंगी। तो चलिए फटाफट ये कमाल की ट्रिक जान लेते हैं।

मलाई को पकाकर देसी घी बनाने के बाद जब आप उसे छानती हैं, तो लास्ट में थोड़ी सी खुरचन बच जाती है। इस खुरचन को फेंकने से पहले आप दोबारा इससे घी निकाल सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले खुरचन में थोड़ा सा पानी मिलाएं। बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है, बस इतना की खुरचन उसमें अच्छे से डूब जाए। अब इसमें कुछ आइस क्यूब्स यानी बर्फ के टुकड़े डाल दें। इसके बाद एक गिलास लें और उसे इस मिश्रण के बीचों-बीच रख दें। इसे थोड़ी देर ऐसे ही सेट होने के लिए रखें। आप देखेंगी कि कुछ ही देर में ढेर सारा मक्खन ऊपर तैरने लगेगा।

बचे हुए मक्खन से दोबारा निकालें घी

अब आपको जो ये मक्खन तैरता हुआ दिख रहा है, इसे किसी कलछी या चम्मच की मदद से एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसे भी एक पैन में धीमी आंच पर गर्म होने के लिए चढ़ाएं। कुछ ही देर में ढेर सारा घी निकल जाएगा। अब इसे छलनी की मदद से छान लें और बाकी घी के साथ एक जगह स्टोर कर दें। आप देखेंगी कि इस छोटी सी ट्रिक से कम मलाई में भी आप ढेर सारा घी निकाल लेंगी।

मलाई से घी बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले हफ्ते दस दिन की मलाई फ्रिज में इकठ्ठा कर लें। अब एक मिक्सर में मलाई को थोड़ी देर ग्राइंड कर लें, फिर इसमें थोड़े से बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी मिलाकर ग्राइंड करें। दो से तीन बार मलाई को मिक्सी में चला लें, मक्खन निकल आएगा। इस मक्खन को मोटी तली वाली कढ़ाई में तेज आंच पर चढ़ा दें, लगातार चलाती रहें। कुछ देर में घी ऊपर तैरने लगेगा, उससे छान कर स्टोर कर लें।

Related Articles

Back to top button