छत्तीसगढ़

बिलासपुर में RAMP योजना के तहत MFP व हस्तशिल्प सेक्टर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर। भारत सरकार की RAMP योजना एवं MSME उद्यमिता संवर्धन पहल के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर द्वारा सेक्टर-विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में 19 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया है।

🔹 MFP (माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस) फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण 22, 23, 24 दिसंबर 2025 एवं 29, 30, 31 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा।

स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बिलासपुर

प्रशिक्षण विषय:

आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण तकनीक, खाद्य संरक्षण, वित्तीय समावेशन, आंवला, जामुन एवं इमली का प्रसंस्करण, हरित पैकेजिंग, विधिक पहलू एवं आवश्यक प्रमाणन (Certification) से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

🔹 हस्तशिल्प (Handicraft) सेक्टर प्रशिक्षण

हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण का आयोजन 23, 24, 25 दिसंबर 2025 एवं 26, 27, 28 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

स्थान: गनियारी गारमेंट फैक्ट्री, बिलासपुर

प्रशिक्षण विषय:

जूट हस्तशिल्प, तेंदू (चमड़ा) हस्तशिल्प, कढ़ाई (एंब्रॉयडरी), विपणन, ब्रांडिंग, प्रमाणन एवं व्यवसाय विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

🔹 किनके लिए है प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों, कारीगरों एवं नव उद्यमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर बाजार तक प्रभावी पहुँच बना सकें और अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

🔹 सहयोगी संस्था

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में NIMSME हैदराबाद सहयोगी भागीदार के रूप में शामिल है।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क

कुलेश हिरवानी

मोबाइल: 7566195551

Related Articles

Back to top button