नाराजगी की खबर: घनश्याम वर्मा को फिर से मिली मुंगेली जिले की कमान, कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी..
नाराजगी की खबर: घनश्याम वर्मा को फिर से मिली मुंगेली जिले की कमान, कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी..
मुंगेली में कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरें आ रही हैं कांग्रेस द्वारा कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश भर में जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया हुई थी। इसके लिए ए आई सी सी द्वारा चुने गए पर्यवेक्षकों द्वारा अपने क्षेत्र जाकर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों का आवेदन लेते हुए संगठन से कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जारी हुई छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष की सूची में घनश्याम वर्मा का नाम देखकर कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि घनश्याम वर्मा को फिर से जिले की कमान सौंपना सही नहीं है, क्योंकि इससे संगठन में एक ही व्यक्ति का दबदबा बढ़ेगा और नए लोगों को आगे आने का मौका नहीं मिलेगा।
*कार्यकर्ताओं की मांग*- नए और योग्य लोगों को संगठन में शामिल किया जाए- घनश्याम वर्मा के कार्यकाल की समीक्षा की जाए


