धर्म

2026 में फरवरी से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें नए साल में कब-कब होंगी शादियां

साल 2026 की शुरुआत शुभ कार्यों के हिसाब से थोड़ी धीमी रहेगी। कारण ये है कि जनवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में विवाह करने की मान्यता है। 2026 में पूरे जनवरी महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा लेकिन फरवरी के साथ ही शादी का शुभ समय फिर से शुरू हो जाएगासाल 2026 की शुरुआत शुभ कार्यों के हिसाब से थोड़ी धीमी रहेगी। कारण ये है कि जनवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में विवाह करने की मान्यता है। 2026 में पूरे जनवरी महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा लेकिन फरवरी के साथ ही शादी का शुभ समय फिर से शुरू हो जाएगा। पंचांग के मुताबिक साल 2026 में कुल 59 अच्छे विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। हालांकि जनवरी में बसंत पंचमी पड़ेगी जिस दिन विवाह हो सकते हैं। बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन विवाह या कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त नहीं देखा जाता है। 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को है।

जनवरी में विवाह क्यों नहीं होंगे- 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। खरमास खत्म होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र अस्त का उदय होना भी जरूर है। 2026 जनवरी में शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे, जिस वजह से विवाह का एक भी शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा।

विवाह शुभ मुहूर्त- साल का पहला शुभ विवाह मुहूर्त 5 फरवरी 2026 को है और अंतिम विवाह मुहूर्त 6 दिसंबर 2026 को है। कुल मिलाकर, 2026 में 59 शुभ विवाह तिथियां बन रही हैं।

2026 के विवाह मुहूर्त-

फरवरी- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26

मार्च- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12

अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29

मई- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14

जून- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई- 1, 6, 7, 11

नवंबर- 21, 24, 25, 26

दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12

विवाह में गुरु और शुक्र का महत्व- विवाह मुहूर्त तय करते समय गुरु (बृहस्पति) और शुक्र दोनों को शुभ अवस्था (उदय) में होना अनिवार्य माना जाता है। अगर दोनों में से कोई भी अस्त हो जाए तो विवाह नहीं किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button