छत्तीसगढ़
अब तक 28031 मीट्रिक टन धान की खरीदी

अब तक 28031 मीट्रिक टन धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 26 नवंबर/ जिले में अब तक 28031 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गए धान की कीमत लगभग 87 करोड़ रुपए है। प्रतिदिन लगभग 2 हजार किसान धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। बुधवार को 8131 मीट्रिक टन धान की 1857 किसानों से खरीदी की गई। किसानों के खाते में नियमित रूप से भुगतान भी हो रहा है। गुरुवार के लिए 1999 किसानों ने टोकन कटाया है। उनसे 8968 मीट्रिक टन धान के आवक का अनुमान लगाया गया है।


