बिलासपुर स्टेशन पर जारी है स्टेशन पुनर्विकास का कार्य |द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री) के फुट ओवरब्रिज से यात्रियों का आवागमन 27 नवम्बर 2025 से अस्थायी रूप से बंद रहेगी |यात्रियों से आग्रह – मुख्य प्रवेश द्वारों से करें स्टेशन में प्रवेश

बिलासपुर स्टेशन पर जारी है स्टेशन पुनर्विकास का कार्य |
द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री) के फुट ओवरब्रिज से यात्रियों का आवागमन 27 नवम्बर 2025 से अस्थायी रूप से बंद रहेगी |
यात्रियों से आग्रह – मुख्य प्रवेश द्वारों से करें स्टेशन में प्रवेश |
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ – 17 नवम्बर 2025/ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन को 400 करोड़ रुपए की लागत से यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु पुनर्विकसित किया जा रहा है | जिससे कि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। पुनर्विकास के कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है |
इस पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री) में यात्रियों के बेहतर आवागमन सुविधा हेतु स्टेशन और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ने वाली फुट ओवरब्रिज में मॉडिफिकेशन का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री) में स्थित फुट ओवरब्रिज यात्रियों के आवागमन के लिए दिनांक 27 नवम्बर 2025 से अस्थायी रूप से बंद रहेगी |
रेलवे प्रशासन यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने और सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। इस निर्माण कार्य की पूर्णता तक यात्रीगण से सहयोग की अपील की जाती है। साथ ही यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे स्टेशन पहुँचने के लिए मुख्य प्रवेश द्वारों से प्रवेश करें |




