छत्तीसगढ़

किसानों के चेहरों में आई मुस्कान, धान खरीदी का सिलसिला जारीसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रहा संबलकेंद्रों में सुविधाओं सहित बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता

किसानों के चेहरों में आई मुस्कान, धान खरीदी का सिलसिला जारी
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रहा संबल
केंद्रों में सुविधाओं सहित बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 17 नवंबर 2025/प्रदेश में 15 नवम्बर से धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले में किसानों से धान खरीदी का सिलसिला जारी हो गया है। सेन्दरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम कछार के किसान संतोष पटेल ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष 19 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रही। केंद्र में बारदाना भी उपलब्ध था, समिति में आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थीं और सभी कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगी था।
संतोष पटेल ने बताया कि वे छोटे किसान है और 90 डिसीमिल में खेती करते है। इसके साथ ही दूसरों के खेत अधिया में लेकर भी खेती करते है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को बड़ा संबल मिल रहा है। धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तव में लाभ मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम जैसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बड़ा सहारा है। इससे हम बीज, खाद, मजदूरी और समय-समय पर अन्य कृषि कार्यों के खर्चाें को पूरा करते हे। संतोष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को समझकर जो संवेदनशील निर्णय लिए गए हैं, उससे किसानों का जीवन आसान हुआ है। अब उन्हें पहले जैसे तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता। किसानों के लिए उपलब्ध किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। जिससे वे खुशहाल जीवन बिता रहे है।

Related Articles

Back to top button