छत्तीसगढ़
कोंडतराई समपार रेल लाईन मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

कोंडतराई समपार रेल लाईन मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ :-10 नवम्बर 2025/ रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत किरोड़ीमलनगर-भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य किमी 599/17-19 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 297 (कोंडतराई) को दिनांक 12 नवम्बर(बुधवार) 2025 एवं दिनांक 13 नवम्बर(गुरुवार) 2025 को सुबह 08 बजे से शाम 06 बजे तक रेल लाईन मरम्मत कार्य करने हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग पास में ही स्थित बेल्लारी समपार से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है ।



