10 नवंबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल (Aries horoscope): परिवार की सहमति से संपत्ति खरीदें। प्रकृति के करीब ग्रीन लैंड को सबसे अधिक महत्व देंगे। अन्य के बहकावे व प्रलोभन में न आएं।
वृष राशिफल (Taurus horoscope) : महानगरों में संपत्ति बनाने और वाणिज्यिक विस्तार को बल देने के नजरिए संपत्ति खरीदेंगे। भाई व मित्र मदद को तत्पर रहेंगे।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): विला, फार्म हाउस पर फोकस बना रह सकता है। घर में स्विमिंग पूल की इच्छा रख सकत हैं। आधुनिक सुविधाओं के संस्कृति का संयोजन बनाए रखेंगे।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): ऐतिहासिक महत्व की कलात्मक प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। रचनात्मक कार्यां को बढ़ाने के लिए घर संपत्ति लेने का भाव रहेगा।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope): देश के मुख्य शहरों एवं विदेश में प्रॉपर्टी लेने की सोच रह सकती है। लीज व डील से पहले लीगल पक्ष की अच्छे जांच कर लें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): कारोबारी लाभ को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रॉपर्टी की खरीदी का नजरिया रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चाएं पक्ष में बनेंगी। मित्रों का सहयोग होगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope): शासकीय योजनाओं और नीतियों का लाभ उठाने का प्रयास रह सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। सबका सहयोग होगा।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): प्रॉपर्टी की खरीदी में किस्मत का साथ बना रहेगा। इच्छित सौदे व अनुबंध बनेंगे। मनपसंद संपत्ति के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। लोकेशन पर जोर होगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): वीकेंड में सपरिवार शहरी हलचल से दूर रहने की सोच बढ़ेगी। फार्म हाउस व विला जैसी प्रीमियम प्रॉपर्टी पर फोकस बना रहेगा।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और महत्वपूर्ण सौदों को आगे बढ़ा सकेंगे। कृषि एवं उद्योग भूमि के साथ स्वंत्रण मकान पर फोकस बना रहेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी मामलों के निपटान पर फोकस रहेगा। वर्तमान स्थिति के अनुरूप संपत्ति खरीदेंगे। लीज व रेंटल पर जोर बना रहेगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): प्रॉपर्टी से संबंधित मामले अनुकूल बने रहेंगे। बड़ों की सूझबूझ से संपत्ति से जुड़े निर्णय लेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। मित्र मदद बनाए रखेंगे।




