गंडई में धूमधाम से मनाया गया संत नामदेव की 755 वी जयंती,कवर्धा,बिलासपुर,बेमेतरा,साल्हेवारा से भी पहुँचे समाजिक बन्धु


गंडई में धूमधाम से मनाया गया संत नामदेव की 755 वी जयंती,कवर्धा,बिलासपुर,बेमेतरा,साल्हेवारा से भी पहुँचे समाजिक बन्धु
गंडई पंडरिया-गंडई नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।समाज द्वारा सुबह से ही उत्साह के साथ संत नामदेव जी के जयंती की तैयारियां शुरू कर दी गई।लगभग 12 बजे नामदेव मंच में भगवान सत्यनारायण की कथा पूजा किया गया जो लगभग 4 बजे तक चला।शाम 5 बजे डीजे की धुन में शोभायात्रा निकाली गई।संत नामदेव की प्रतीकात्मक रथ रहा आकर्षण का केंद्र
संत नामदेव जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रतीकात्मक रथ और संत नामदेव की वेश भूषा में तैयार नन्हे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहा। समाज के नन्हे बच्चो को संत नामदेव की पोशाक पहना कर उन्हें संत नामदेव के तैल चित्र के पास रथ पर बिठाया गया जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह पर अन्य समाज की महिलाओ ने श्रीफल चढ़ा कर संत नामदेव की पूजा अर्चना किये।पंडरिया वार्ड 02 से निकाली गई शोभायात्रा कृष्ण मंदिर वार्ड 5 तक ले जाया गया इस दौरान समाजिक बंधुओ ने जमकर आतिशबाजी किये।
रंगोली ,कुर्सी दौड़ और भाषण ने बांधा शमा
शोभायात्रा के बाद पंडरिया स्थित राम मंदिर में रंगोली प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 6 बेटियों ने मिलकर संत नामदेव और विठ्ठल भगवान सहित अन्य का रंगोली बनाया।इसी प्रकार छोटे बच्चों एवम समाज की महिलाओ के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया,जिसमे सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।अंत मे बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम और संत नामदेव के जीवन पर भाषण एवम कविता के साथ प्रतिभागियों को उपहार देकर समाजिक भोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति किया गया।




