छत्तीसगढ़

ढाई वर्षीय बच्ची भूमिका को पोलियो की दवा पिलाकर नारायणपुर जिले में शुरु हुआ पल्स पोलियो अभियान

 

ढाई वर्षीय बच्ची भूमिका को पोलियो की दवा पिलाकर नारायणपुर जिले में शुरु हुआ पल्स पोलियो अभियान

नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- नारायणपुर जिले में बच्चों को पोलियों से मुक्त करने के लिए आज पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय में प्रात: 07:00 बजे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नारायणपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी द्वारा किया गया। श्रीमति मांझी द्वारा सर्वप्रथम ऐडंकपाल निवासी डेढ़ वर्षीय भूमिका को पोलियो की दवा पिलाकर की। आये हुए बच्चो से श्रीमति मांझी ने आत्मीय बातचीत की और उनके परिवार जनों को पोलियो की दवा पिलाने बच्चो को लाने के लिए धन्यवाद किया। शुभारंभ अवसर पर एस. डी. एम श्री दिनेश कुमार नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.आर. गोटा, सिविल सर्जन श्री एम के सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.आर.गोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान हेतु सभी तैयारियां पूरी हो गयी है, सभी दलों को पोलियो कीट के साथ रवाना कर दिया गया है। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 19 हजार 240 बच्चोें को आज से पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। जिसके तहत् प्रथम दिन पल्स पोलियो बूथ में बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जा रही है और इसके पश्चात छुटे बच्चों को दो दिवसों तक संबंधित टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर संपर्क कर पल्स पोलियो की खुराक लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को दी जायेगी। इस हेतु जिले में 410 पल्स पोलियो बूथ बनाये गये हैं। जिसमें कुल 780 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही जिले के हाट-बाजारों, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 2 मोबाईल टीम तथा 8 ट्रांजिट दल बनाये गये हैं। जिले में पल्स पोलियो अभियान के सुचारू संचालन हेतु 24 सुपरवाईजरों की नियुक्ति भी की गई है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button