छत्तीसगढ़

सावित्रीपुर विद्यालय में सरदार पटेल जयंती पर गूंजी एकता की प्रतिध्वनि — विद्यार्थियों ने लिया अखंड भारत का संकल्प…..

सावित्रीपुर विद्यालय में सरदार पटेल जयंती पर गूंजी एकता की प्रतिध्वनि — विद्यार्थियों ने लिया अखंड भारत का संकल्प…..

सांकरा जोंक,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। शपथ के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

संस्था प्रमुख श्री पी सिदार सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल जी ने जिस प्रकार 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया, वह भारतीय इतिहास का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने सभी से समाज में एकता, अनुशासन और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

संकुल समन्वयक श्री पी.एल. चौधरी सर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना जाग्रत करने का अवसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्री एस.एल. पटेल सर ने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन दृढ़ निश्चय, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्म के माध्यम से देशभक्ति प्रदर्शित करने की प्रेरणा दी।

वहीं श्री महेंद्र तांडी सर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। जब हम सब मिलकर समाज व देशहित में कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण होता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरक प्रसंगों का वाचन किया गया।
अंत में सभी ने एक स्वर में नारा लगाया —
🇮🇳 “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”,
जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button