Uncategorized
ओजोन दिवस पर शिक्षक दंपत्ति ने सडक किनारे रोपे बेल के पौधे


जांजगीर – विश्व ओजोन दिवस पर पामगढ ब्लाक के शिक्षक दंपत्ति गाइड कमिश्नर श्रीमती सुमनलता यादव व प्राचार्य हेमन्त यादव ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए मुख्य सडक के किनारे बेल के पौधो को रोपित कर जनजागरूकता का संदेश दिया है और कहा कि पृथ्वी के ऊपर ओजोन रत एक ऐसा परत है जो सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों को रोक करवापस भेजता है ,पृथ्वी को किरणों के घातक परिणाम से सुरक्षा करता है।जिस प्रकार हम अपने शरीर को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने के लिये सनस्क्रीन लगाते हैं ठीक वैसे ही पृथ्वी को घातक अल्ट्रावायलेट किरण से बचाने का काम ओजोन परत करती है।लोग इनसे प्रेरित होकर पौधा रोपित कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सचेत होकर कार्य करेगे।




