आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है देश – भूपेंद्र सिंह सवन्नी

आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है देश – भूपेंद्र सिंह सवन्नी
मुंगेली /क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। जीएसटी क्रांति और आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।
सवन्नी ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदीजी काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। मोदीजी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती तक यह चलेगा।
आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य
सवन्नी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है। इस अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
सवन्नी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 में 1 हज़ार 941 करोड़ रूपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 23 हजार 622 करोड़ रूपए हो गया है।
बिजली बिल हाफ की सुविधा समाप्त होने पर सवन्नी का बयान*
सवन्नी ने कहा कि सरकार फ्री बिजली के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल से बचा जा सकता है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले,प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आत्म निर्भर भारत अभियान के संभाग प्रभारी रामदेव कुमावत,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, आत्म निर्भर भारत अभियान के जिला प्रभारी रवि शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, रामशरण यादव तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे।




