खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

शर्मा परिवार और पूर्वेश देवांगन ने लिया देहदान का महासंकल्प

सर्वधर्म सेवा संस्था ने किया प्रेरणादायी प्रयास

भिलाई : सर्वधर्म सेवा संस्था के प्रेरणास्रोत श्री दीपक बनर्जी दादा के मार्गदर्शन में एक और नेक कार्य ने समाज में नई मिसाल कायम की है। मैत्री कुंज निवासी शर्मा परिवार, जिसमें माता श्रीमती विमला शर्मा, पुत्र राजीव शर्मा (जिनका आज जन्मदिन है), बहू श्रीमती शारदा शर्मा, विजय शर्मा (जिनका आज जन्मदिन है), और राकेश शर्मा ने मरणोपरांत देहदान का महासंकल्प लिया।

इसी कड़ी में रेलवे में कार्यरत श्री पूर्वेश देवांगन ने भी देहदान का संकल्प लेकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज की।

सर्वधर्म सेवा संस्था ने इस महानतम दान के लिए शर्मा परिवार और श्री देवांगन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। संस्था ने इस पुण्य कार्य में माध्यम बनने का गौरव प्राप्त करने पर प्रसन्नता जताई और ईश्वर से सभी के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

राजीव शर्मा और विजय शर्मा को उनके जन्मदिन पर संस्था ने विशेष शुभकामनाएँ दीं। यह संकल्प न केवल समाज के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button