राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को जिले के 1 लाख 15 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को
जिले के 1 लाख 15 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुंगेली- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 19 जनवरी को जिले के शून्य से पांच वर्ष आयु समूह के 1 लाख 15 हजार 617 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में छूटे हुए बच्चों को 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगे। इस हेतु कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि कलेक्टर डाॅ. भुरे के मार्गदर्शन में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 810 बूथ, 04 ट्रांजिस्ट टीम और 02 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जहां 1 हजार 620 दलकर्मी कार्य करेंगे। उन्होने बताया कि इस अभियान के सतत निगरानी के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर माॅनिटरिंग दल का गठन किया गया है। इन दलों द्वारा 19 जनवरी को बूथ लेबल पर तथा 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर भ्रमण कर पल्स पोलियो अभियान की सतत निगरानी रखेंगे। कलेक्टर डाॅ. भुरे ने दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार का नारा देते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त अधिकारियों को भी निर्देश दिये है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100