शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।
🔶 आरोपी का चोरी के मामले में था स्थाई वारंट
🔶 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी का विवरण – महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रार्थीया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम घोंघाड़ीह थाना कोटा का महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन द्वारा आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.09.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही साथ आरोपी का न्यायालय में स्थायी वारंट पेश किया गया I


