छत्तीसगढ़धर्म

जानिए आज क्या दान करे राशिनुसार

*मकर संक्रांति का फल – संवत २०७६*

*॥श्री हरि:परमानंदम्॥*

सबका संदेस न्यूज़-सुयॅ मकर राशिमे प्रवेश कर रहे तभि विक्रम संवत २०७६ के पौष मास कृष्ण पक्ष ०४/५ तिथि दिनांक – १४/०१/२०२० – मंगलवार सायं २६:०८:०० समय को प्रवेश करेंगे।

*मकरसंक्रांति का पुण्य काल*

*दिनांक १५/०१/२०२० – बुधवार को रहेगा।*

*सूर्योदय से सूर्यास्त तक।*

तभी सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मे चंद्र है ।

शोभमान योग-और तैतिल करण मे प्रवेश करेंगे ।

संक्रांति का आगमन पूर्व दिशा से है।

गमन पश्चिम दिशा मे जा रही है।

उसका मुख दक्षिण दिशा कि ओर है।

और उसकी दृष्टि वायव्य कोण मे है।

संक्रांति वारनाम महोदरी है।

संक्रांति का वाहन गर्दभ है।

उसका उप वाहन- घेड (बकरी – रक्त श्वेत से सुशोभित है।

गोपीचंदन का तिलक किया हुवा है।

पुष्प (केवड़ा) का फूल भी पसंद करती हैं।

अवस्था- तरूणी वय की है।

भक्षण मालपुआ का करती है।

आभुषण हिरा रत्नों धारण किऐहुवा है।

भोजन पात्र – कांसा धातु पात्र धारण किएहुवे है ।

साथ मे हाथ मे आयुध -शस्त्र दंड धारण कीया हुवा है।

*॥संक्रांति के दान सामग्री॥*

नये पित्तल वासण, चांदी की गाय, वस्त्र, दुध, दहिं, तील , गुड़, गुप्त भेंट,धान्य, पात्र, रत्नों, भुमि, अन्य तिल से बनिहुवी सामग्री दान देनी चाहिए।

➡मकरसंक्रांति राशि अनुसार करे दान ओर पुण्य,

सभी 12 राशियों पर कैसा होगा सूर्य का असर

*मेष राशि*
मकर संक्रांति आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपकी साधनाओं को सफलता मिलेगी। कई दिनों से जो कार्य करना चाह रहे थे, वह पूर्ण होगा। ट्रांसपोर्ट और आयात निर्यात वालों को फायदा होगा। आज आप पीले या केशरी रंग के वस्त्र धारण करें। तिल, चने की दाल का दान करें। शुभ रंग- केशरी, शुभ अंक- 9

*वृषभ राशि*
मकर संक्रांति धर्म-कर्म के साथ मनाएंगे। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। व्यापार व्यवसाय में तरक्की होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान के लिए सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। संक्राति पर आप नीले अथवा आसमानी वस्त्रों को धारण करें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 10

*मिथुन राशि*
मकर संक्रांति पर आपको सचेत रहना होगा। अनजानों पर विश्वास न करें। जोखिम पूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्रांति पर आप नीले या काले वस्त्रों को धारण करें। तिल, साबुन, स वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 11

*कर्क राशि*
मकर संक्राति आपके कार्यों के लिए सम्मान दिलाने वाला होगा। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। संक्रांति पर आपको पीले या गुलाबी वस्त्र को धारण करना चाहिए। व्यापार शुभ होगा। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी दान करें। शुभ रंग- गुलाबी, अंक- 12

*सिंह राशि*
मकर संक्राति का पर्व आपके लिए चिंताजनक हो सकता है। अज्ञात भय रहेगा। जोखिम भरे कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्राति पर लाल वस्त्र धारण करें, मच्छरदानी और तिल का दान करें। शुभ रंग – लाल, अंक- 1

*कन्या राशि*
मकर संक्रांति आपके लिए खुशियां बढ़ाने वाली होगी। विशेषकर विद्यार्थिर्यों को बहुत लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में तरक्की होगी। संक्रांति पर आपको सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और ऊनी वस्त्र, तिल का दान करें। शुभ रंग- सफेद, अंक- 2

sabkasandesh.com

*तुला राशि*
बुधवार और मकर संक्रांति के योग की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है। कुछ समय बाद प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। सफेद वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। तिल और मच्छरदानी का दान करें। शुभ रंग- हरा, अंक- 3

*वृश्चिक राशि*
मकर संक्रांति पर आपको व्यापार में लाभ हो सकता है और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नुकसान की भरपाई होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। समस्याओं का समाधान होगा। केशरी वस्त्र धारण करना उचित होगा। तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें। शुभ रंग- सफेद, अंक- 4

*धनु राशि*
इस पर्व पर आपको संतोष और सुख का अहसास होगा। नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। नए संपर्कों की प्राप्ति होगी। संक्राति पर आप पीले वस्त्र का धारण करें। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी सक्षमतानुसार दान करें। शुभ रंग- केशरी, अंक 5

*मकर राशि*
ये पर्व आपके लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा हैं। व्यापार और व्यवसाय आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में आ रहा दबाव समाप्त होगा। सम्मानित लोगों से मिलना होगा। संक्रांति पर नीले वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। सक्षमता अनुसार तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें। शुभ रंग- हरा, अंक 6

sabkasandesh.com

*कुंभ राशि*
मकर संक्रांति पर आपको सावधान रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर विश्वास न करें। निवेश आदि से बचने का प्रयास करें। संतान पर ध्यान दें। संक्रांति पर सफेद वस्त्र धारण करें और तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी का दान करें। शुभ रंग- सफेद, अंक- 7

मीन राशि
मकर संक्रांति का यह पर्व लाभ और हर्षदायक समाचार दे सकता है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।प्रेम में विस्वास बढ़ेगी। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। संक्रांति पर लाल वस्त्र धारण करें। कंबल, ऊनी वस्त्र, कंबल किसी दान करें। शुभ रंग- लाल, अंक- 9

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button