दैनिक राशिफल

15 जनवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि: आपकी राशि के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। कर्म भाव में सूर्य के होने से आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का प्रमोशन हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं।

वृष राशि: आपके चौथे भाव के स्वामी होकर सूर्य देव नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। भाग्य भाव में सूर्य का गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति में उन्नति मिलेगी। लेकिन 24 जनवरी के बाद शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के तीसरे भाव के स्वामी होकर सूर्य देव आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपको इस दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप बिजनेस में हैं तो आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। सेहत पर खास ध्यान होगा।

कर्क राशि: आपके दूसरे भाव के स्वामी सूर्य देव आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो कि अच्छा संकेत नहीं है। 24 जनवरी तक का समय अनुकूल रहेगा लेकिन इसके बाद से कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। व्यापार में समझदारी से चलना होगा।

सिंह राशि: सूर्य देव आपकी ही राशि के स्वामी है और उनका गोचर आपके छठें भाव में होने जा रहा है। जो कि प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि: सूर्य देव बाहरवें भाव के स्वामी होकर आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। 24 जनवरी तक परिस्थितियां सामान्य रहेंगी लेकिन शनि के राशि बदलते ही आपकी मुश्किलें बढ़ने लगेंगी। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी से दूरी बढ़ सकती है।

तुला राशि: सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर चौथ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिस कारण 24 तक स्थिति बेहतर रहेंगी। परन्तु 24 के बाद से आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रहेंगी। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं।

वृश्चिक राशि: सूर्य देव आपके दशवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिस कारण आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति मिलने के आसार हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। लेकिन 24 के बाद आपको अपने खुशहाल जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

धनु राशि: सूर्य देव आपके नवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खर्चों पर कंट्रोल करें नहीं तो आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है।

मकर राशि: सूर्य देव आपके आठवें भाव के स्वामी होकर आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। इस गोचर से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए 24 से 26 जनवरी तक का समय विशेष रूप से कष्टदायी रहेगा। मानसिक तनाव काफी रहेंगे।

कुंभ राशि: सूर्य आपके सातवे भाव के स्वामी होकर बाहरवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा।

मीन राशि: आपकी राशि के छठे भाव के स्वामी होकर सूर्य देव लाभ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए व्यापार के विभिन्न मार्ग खुलने के संकेत दे रहे हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

Related Articles

Back to top button