छत्तीसगढ़

मुरूम खदान अशोक नगर में महिला द्वारा किया जा रहा था अवैध रूप से शराब की बिक्री।

♦ अवैध शराब के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।⚡⚡

♦ मुरूम खदान अशोक नगर में महिला द्वारा किया जा रहा था अवैध रूप से शराब की बिक्री।

♦ आरोपिया के कब्जे से 75 पाव देषी प्लेन शराब किमती 6000रू. किया गया जप्त।

♦ आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपिया –

शारदा गौराहा पिता स्व. सुरेश गौरहा उम्र 27 वर्ष निवासी अटल आवास व्हाईट बिल्डिग मुरूम खदान अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि आज दिनांक 19.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि मुरूम खदान अशोक नगर में शारदा गौरहा नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है, उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपियों शारदा गौरहा नामक महिला के कब्जे से 75 पाव देशी प्लेन शराब किमती 6000रू. बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button