छत्तीसगढ़

सकरी क्षेत्र में शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

🔴 सकरी क्षेत्र में शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 16.06.2025 को प्रार्थी शिवपूजन चौधरी, निवासी आवासपारा सकरी द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दोपहर लगभग 3:00 बजे शराब भट्टी सकरी में शराब लेने गया था तभी राहुल माखीजा अपने साथी मुरली माखीजा एवं अजय उर्फ अज्जू पृथवानी (रायपुर निवासी) के साथ वहां पहुँचा।

आरोपियों ने प्रार्थी को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सकरी में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण:
1. राहुल माखीजा पिता शंकर माखीजा, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर सकरी
2. अजय उर्फ अज्जू पृथवानी पिता दीपक पृथवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर
3. मुरली माखीजा पिता घनश्याम माखीजा, उम्र 42 वर्ष, निवासी शांति नगर सकरी

बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडा तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button