Uncategorized

Corona Case in India: भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज मिले इतने नए मरीज, यहां के एक संक्रमित ने तोड़ा दम

MP Corona Active Case

नई दिल्लीः Corona Case in India:  दुनिया के कई देशों में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ने लगे हैं। भारत में भी इसकी संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब भारत में आज आज 16 नए केस मिले है। वहीं बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी।

Read More : EPFO Interest Credit Date: सरकार की EPFO कर्मचारियों को सौगात.. सालाना जमा पर मिली 8.25% ब्याज दर को मंजूरी, जानें कब जुड़ेगी रकम

Corona Case in India:  मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में 8, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3 और छत्तीसगढ़, यूपी के नोएडा, कर्नाटक के बेलगावी में एक मामला सामने आया है। 23 मई को अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं।

Read More : Rewa Road Accident: मध्यप्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की थमीं सांसें 

गुजरात में 33 एक्टिव केस

गुजरात अब तक कुल 40 मामले आ चुके, जिनमें 33 एक्टिव हैं। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में 23 केस दर्ज किए गए हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज सामने आए। तीन मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Related Articles

Back to top button