22 May 2025 Horoscope: श्री हरि की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, बिजनेस में मिलेगा आर्थिक लाभ, सुख साधनों में होगी वृद्धि

22 May 2025 Horoscope आज गुरुवार का दिन है, आज के दिन श्री हरि की उपासना की जाती है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। वहीं, आज चंद्रमा की युति शनि और शुक्र के साथ होगी। ऐसे में आज मीन राशि में त्रिग्रह योग बनेगा। और साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि भी होगी। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
Read More: Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं भगवान विष्णु
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रोपर्टी से संबंधित कोई काम करने के लिए आज का दिन शुभ है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालो के लिए गुरुवार का दिन शुभ साबित होगा। कारोबार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन भविषेय में वो लाभ दिलाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुख-साधनों पर भी आज धन खर्च हो सकता है।
मीन राशि
नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे जातकों को आज सफलता मिल सकती है। मीन राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। पूर्व में किए गए काम और निवेश से आज लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है।