CM Mohan Yadav Announcement: सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान… मध्यप्रदेश में बनेगी वंदे भारत और मेट्रो कोच यूनिट, हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल: CM Mohan Yadav Announcement मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही औद्योगिक निवेश, व्यापार के नए अवसर और व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
CM Mohan Yadav Announcement मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बीईएमएल कंपनी द्वारा भोपाल के पास रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में वंदे भारत और मेट्रो कोच निर्माण यूनिट स्थापित की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने आवश्यक भूमि का आवंटन भी कर दिया है। इस परियोजना से हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
आज बेंगलुरु प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश में रेल कोच का कारखाना बनाने जा रहे, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) का अवलोकन किया। साथ ही 2100वीं मेट्रो कार का लोकार्पण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में रेलवे में अद्भुत कार्य हुआ है। आज हम मेट्रो से लेकर… pic.twitter.com/DxC1tClmDZ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 14, 2025
CM Mohan Yadav Announcement उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत अब तक 50% निवेशकों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। कई नए उद्योगों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जा चुका है। वर्ष 2025 को “उद्योग और रोजगार वर्ष” घोषित किया गया है, जिससे निवेश और रोज़गार को और बल मिलेगा।
Read More : 15 May 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
CM Mohan Yadav Announcement मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी 26 मई को नरसिंहपुर में एक बड़ा कृषि उद्योग समागम आयोजित किया जाएगा, जिससे कृषि आधारित उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी।