छत्तीसगढ़

नौकरी छूटी तो पति-पत्नी का साथ भी छूटा, बच्चों के स्नेह ने फिर मिलाया

बिलासपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- मामूली विवाद पर पति-पत्नी अलग हो गए। पति-पत्नी के बीच तनाव का किशोर मन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इस बीच बात तलाक तक बढ़ गई। मामला कुटुंब न्यायालय में सुनवाई के लिए आया। पति-पत्नी को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फिर से एक साथ रहने की समझाइश दी गई। न्यायालय के हस्ताक्षेप के बाद दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए और एक साथ घर लौटे। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें में खुशी के आंसू छलक पड़े। विनोबा नगर निवासी सपना(परिवर्तित नाम) की शादी 16 साल पहले सरकंडा निवासी राहुल से हुई थी। राहुल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कुछ साल पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद दोनों को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से वे अपने 16 साल के बेटा और 14 साल की बेटी के स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहे थे।

आर्थिक तंगी की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होना शुरू हो गया। इसके बाद सपना ने पति से अलग होने का निर्णय लिया और बच्चों के साथ अपने चाचा के घर चली गई। साथ ही सपना ने तलाक की अर्जी न्यायालय में दी। शुक्रवार को इस मामले में प्रधान न्यायाधीश धनेश्वरी सिदार के समक्ष सुनवाई हुई।

जहां काउंसलर एएस कुरैशी ने दोनों को समझाइश दी और अलग रहने के जोखिमों को समझाया। साथ ही दोनों बच्चों का हवाला देते हुए दोनों को फिर से एक होने की समझाइश दी गई। सोच विचार करने के बाद दोनों से तलाक के निर्णय को खारिज करते हुए एक साथ रहने राजी हो गए । इससे बच्चों के उदास चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आयी है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

 

Related Articles

Back to top button