Govt employees Leave cancelled: सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द… भारत-पाक तनाव के बीच ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला


भुवनेश्वर: Govt employees Leave cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी राजस्व संभागीय आयुक्त (RDCs), ज़िला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट्स (DMs) की स्वीकृत छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
Govt employees Leave cancelled: राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत अपने मुख्यालय लौटने और ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
युद्ध जैसे हालात को देखते हुए ओडिशा सरकार ने RDCs, कलेक्टर और DMs की सभी स्वीकृत छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्हें तुरंत मुख्यालय लौटने और ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान कोई और छुट्टी नहीं दी जाएगी। pic.twitter.com/baURsdutlz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
Govt employees Leave cancelled: जानकारी के मुताबिक यह कदम देशभर में बढ़ते सुरक्षा तनाव और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उठाया गया है। राज्य सरकार चाहती है कि प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय और उपलब्ध रहे ताकि किसी भी संभावित चुनौती या राहत कार्य को तुरंत अंजाम दिया जा सके।



