Uncategorized

Bijapur Naxalites Encounter News: सामने आते ही नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं जांबाज जवान.. बीजापुर बॉर्डर में फिर एक महिला नक्सली का खात्मा

Bijapur Naxalites Encounter News

Bijapur Naxalites Encounter News: बीजापुर: तेलंगाना-छत्तीगसढ़ के बॉर्डर में पुलिस और सुरक्षाबलों का नक्सल उन्मूलन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जवान इस घने जंगल की खाक छान रहे है। ऐसे में जो भी नक्सली उनके रडार पर आता है, उन्हें फ़ौरन ढेर किया जा रहा है। यह मुठभेड़ पिछले 15 दिनों से बदस्तूर जारी है। सुरक्षाबलों ने अबतक 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

Read More: DRDO and Navy Test Missile: भारत की नई शक्ति! MIGM मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को दी बधाई

इस बीच एक महिला नक्सली फिर से जवानों के गोलियों का शिकार हुई है। ढेर महिला माओवादी के पास से 303 रायफल समेत कई हथियार बरामद किये गये है। जवानों ने मृत महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। सम्भावना जताई जा रही है कि, इस गोलीबारी में और भी कई बड़े नक्सली नेता मारे गए है।

नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Bijapur Naxalites Encounter News: बीजापुर में सामने आये एनकाउंटर के बीच करीब 14 हार्डकोर नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सभी माओवादियों ने कोत्तागुडम जिले के एसपी के सामने हथियार डाले है।

Related Articles

Back to top button