Benefits Of Sattu : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सत्तू, शरीर को मिलती है ठंडक, रोजाना करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। Benefits Of Sattu : गर्मियों में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। यह न सिर्फ हमारे को न सिर्फ हाइड्रेट रखता है बल्कि ये काफी पौष्टिक होता है। सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके फायदे हैरान कर देने वाले हैं।
बता दें कि, यह गेहूं, चना, जौ और अन्य अनाज से बनाया जाता है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। सत्तू शरीर को ठंडा रखने का काम करता ही है साथ ही इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। इसके अलावा सत्तू के सेवन को वजन घटाने में भी कारगर माना जाता है।
Benefits Of Sattu : सत्तू का सेवन शरबत, लड्डू, पराठा और चपाती के रूप में किया जा सकता है। इसका शरबत गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए एक बेहतरीन पेय माना जाता है, जो शरीर को गर्मी से बचाता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सत्तू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है।