Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: गेहूं बेचने वालों के लिए अलर्ट! आज है अंतिम दिन, सिर्फ 50 दिनों में जुटा 73.92 लाख मीट्रिक टन अनाज

भोपाल: Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेहूं खरीदी का आज आखिरी दिन है। इस बार सरकार द्वारा गेहूं खरीदी के लिए केवल 50 दिन की समयावधि निर्धारित की गई, जो कि पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे कम है। इससे पहले खरीदी का समय अक्सर 60 से 100 दिनों तक रहा है, लेकिन इस बार इसकी समयसीमा को लेकर किसानों में खासा असंतोष देखा जा रहा है।
पिछले वर्षों की तुलना में खरीदी अवधि घटी
Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: 2023 में जहां शुरू में खरीदी के लिए 52 दिन तय किए गए थे, वहीं बाद में बढ़ाकर इसे 100 दिन कर दिया गया था। लेकिन इस बार खरीदी 1 अप्रैल से 20 मई तक, केवल 50 दिनों के लिए सीमित रखी गई, जिससे हजारों किसान अपनी उपज समय पर नहीं बेच पाने को लेकर चिंतित हैं।
अब तक गेहूं खरीदी की स्थिति
Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 8.55 लाख किसानों ने अपनी उपज सरकारी खरीदी केंद्रों पर पंजीकृत करवाई है। कुल 73.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को इस बार भी 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य दिया है।
Read More : Bilaspur Crime News: डीजे देखने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, 13 पर FIR
दाम और बोनस
Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहाँ किसानों को इस वर्ष समर्थन मूल्य ₹2425 प्रति क्विंटल के साथ ₹175 प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर किसानों को ₹2600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे अधिक है।
मौसम बना रुकावट
Madhya Pradesh Gehu Kharidi 2025: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बिगड़ने, ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हुई। इससे कुछ केंद्रों पर तौल मशीनें बंद रहीं तो कहीं लाइनें लंबी रहीं। किसानों को खरीदी केंद्रों पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।