Uncategorized

कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म का मामला, मंत्री सारंग ने कहा ऐसे अपराधियों को गोली पैर में नहीं छाती में मारना चाहिए, काजी अजमत शाह ने कहा पहले राम रहीम-आशाराम को भी मारें गोली

भोपाल: rape of girl students in TIT College टीआईटी कॉलेज में छात्राओं से लव जिहाद और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी फरहान को गोली लगी है। कहा जा रहा है​ कि उसने सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनने की कोशिश की, इस बीच छीनाझपटी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है। इस मामले में अब सियासत भी हो रही है। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे अपराधियों को पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए थी।

मंत्री सारंग ने कहा कि बहन-बेटियों को गुमराह कर धर्मांतरण करवाते हैं, उन्हें देश में रहने का हक नहीं, वो धरती पर बोझ हैं, लव जिहाद प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे आरोपियों को सरे राह गोली मारिए।

read more: आदर्श आवासीय विद्यालय में प्राचार्य और शिक्षिका के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने दोनों को हटाया

राम रहीम हैं पहले उनको गोली मार दी जाये

rape of girl students in TIT College मंत्री विश्वास सारंग के इस बयान पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी अजमत शाह मक्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुत प्यारी बात कही है, कि ऐसे आदमी को गोली मार देनी चाहिए, तो ठीक है हम सहमत हैं उनकी बात से, राम रहीम हैं पहले उनको गोली मार दी जाये, आशाराम बापू हैं उनको गोली मार दी जाती तो हम उनके इस फैसले का स्वागत करते। उन्होंने कहा कि आरोप साबित होने से पहले ही गोली मार देना था क्या? कितने पुलिस वाले गए थे? क्या एक पुलिसवाला लेकर गया था? सैकड़ों एनकाउंटर हुए है, लेकिन क्या वजह रही क्यों पैर पर गोली मारी यह पुलिस का मामला है।

read more: राउत की आलोचना के कुछ घंटे बाद अमृता फडणवीस ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कलाकारों का समर्थन कर रहे

वही मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने कहा कि फरहान ने गलत किया है, इस्लाम में यह अपराध है इसलिए उसे सजा मिलनी चाहिए, उसके पैर पर नहीं छाती पर गोली मारनी चाहिए।

वहीं मुस्लिम स्कॉलर काजी अनस अली ने कहा कि कानून के दायरे में ही काम हो, हम तो अपील करते हैं कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिनके दिल दुखे हैं वह मांग कर रहे हैं, उसने जो गलती की है उसको उसकी सजा मिलनी चाहिए।

read more:  चीन पर उच्च टैरिफ भारत के विनिर्माण विकास के लिए अवसर पैदा करते हैं: सीईए

Related Articles

Back to top button