Uncategorized

Indian Airspace Closed: भारत का पलटवार.. पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया इंडियन एयरस्पेस, 23 मई तक बंद रहेगी आवाजाही

Indian airspace closed for Pakistani planes

Indian airspace closed for Pakistani planes : नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबन्ध लागू किये थे। इनमें सिंधु जलसंधि को ख़ारिज करने और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने का आदेश शामिल था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए पाक के हवाई मार्ग को बंद कर दिया गया था, अब इसके जवाब में पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयर स्पेस को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में नोटम यानी नोटिस टु एयरमैन जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ यह प्रतिबन्ध फिलहाल 23 मई तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में पाक के विमान भारत के वायुमार्ग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिजिटल स्ट्राइक भी जारी

इन्हीं प्रतिबंधों के बीच भारत सरकार ने पकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक भी किया है। भारत में कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टा खातों को ब्लॉक कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर वो पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज शामिल है जिनके बड़े पैमाने पर दोनों ही देशों में फॉलोवर्स है। फिलहाल जिन इंस्टा खातों को ब्लॉक किये जाने की जानकारी सामने आई है उनमें, माहिरा खान, सनम मोड़ी, और बिलाल अब्बास जैसे नाम शामिल है।

 

शाहिद अफरीदी के अकाउंट भी बंद

Indian airspace closed for Pakistani planes : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का चैनल भी भारत पर बैन कर दिया गया है। बताया गया हैं कि अफरीदी अपने चैनल पर लगातार भारत के सबसे बड़े दुश्मन और दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कंटेंट को प्रमोट कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि पहलगाम हमले के बाद से वह लगातार भारत विरोधी वीडियो भी अपने यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट कर खुद को देशप्रेमी के तौर पर पेश कर रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को चिढ़ाते हुए चाय पर आने की पेशकश की थी। हालांकि इस पेशकश का शिखर धवन ने भी करारा जवाब दिया था।

Read Also: Chhattisgarh Police Transfer-Posting: जिले के 6 थाना प्रभारियों का तबादला.. SP दफ्तर ने जारी किया 33 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर आर्डर, देखें लिस्ट

इससे पहले गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वही इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के सभी न्यूज, स्पोर्ट्स चैनलों के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही पाकिस्तान में इन दिनों आयोजित हो रहे पीएसएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।

Related Articles

Back to top button