Uncategorized

Neha Singh Rathore Latest News: नेहा सिंह राठौर का पाकिस्तान से संबंध! पहलगाम आतंकी हमले पर की गई टिप्पणी में अब यहां देशद्रोह का केस दर्ज

Neha Singh Rathore Latest News/ Image Maker: @nehafolksinger

Neha Singh Rathore Latest News: अयोध्या। पहलगाम मामले पर टिप्पणी कर नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई है। लखनऊ के बाद अब अयोध्या में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एसीजेएम अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ पर आरोप है कि, पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया गया कि इन्हीं लोगों ने जानबूझकर पहलगाम हमला करवाया, ताकि बिहार चुनाव में इनको फायदा मिल सके। बता दें कि, यह याचिका ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह के माध्यम से याचिका दाखिल की है।

Read more: Udne Ki Aasha Written Update 30 April 2025: रोशनी की बदली आदतें बढ़ाएगी सचिन और रिया का शक, तेजस की हालत देख रेणुका देगी सख्त चेतावनी 

अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि, पहलगाम जैसे संवेदनशील मामले पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नेहा सिंह राठौड़ ने इस तरह की टिप्पणी की। यही नहीं अपने एक्स अकाउंट पर भी नेहा सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह के खिलाफ पोस्ट किया था, जिसको पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शेयर किया था।

Read more: Singer Adnan Sami Citizenship: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अदनान सामी की भारतीय नागरिकता पर उठे सवाल, पाकिस्तानी एजेंट कहकर कर रहे ट्रोल! सिंगर ने दिया गजब का जवाब 

मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि, आतंकवादी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इनके एक्स पर किए गए पोस्ट को शेयर किया है। इसका मतलब है कि नेहा सिंह राठौड़ का संबंध आतंकवादी देश पाकिस्तान से है। इसलिए इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

 

 

Related Articles

Back to top button