Uncategorized

Pakistani Visa Ban MP Update: “पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें” पाक वापस भेजने को लेकर मोहन सरकार ने उठाया सख्त कदम, एमपी में रह रहे 228 पाकिस्तानी

Pakistani Visa Ban MP Update | Image Source | IBC24

भोपाल: Pakistani Visa Ban MP Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार देर रात पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More :  गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार 

Pakistani Visa Ban MP Update: बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की मध्यप्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों की पहचान करके केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अलावा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Read More : Neha Singh Latest News: पाकिस्तान में खूब शेयर हो रहा नेहा सिंह राठौर का ये वीडियो, आतंकी हमले को लेकर उठाया था सवाल, मोदी सरकार पर भी लगाए थे आरोप 

Pakistani Visa Ban MP Update: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अध्ययन करने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात की और सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Read More : Holiday Canceled: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 सितंबर तक इन्हें नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Pakistani Visa Ban MP Update: गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला लिया था। शुक्रवार को उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि 27 अप्रैल की समयसीमा के बाद कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे और सभी राज्य पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें समय सीमा के भीतर देश छोड़ने को कहें।

Read More : भोपाल में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रेप का मामला, आरोपी फरहान के मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो 

Pakistani Visa Ban MP Update: मध्यप्रदेश में कुल 228 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है जिन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के बाद कहा की हमने राज्य में उन सभी पाकिस्तानी वीजा धारकों को बाहर निकालने की तैयारी कर ली है जो दीर्घकालिक वीजा के अलावा अन्य वीजा पर हैं। आज हमने इस दिशा में निर्देश जारी किए हैं और सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button