Uncategorized

Dadi Pota Love Story: 52 साल की दादी को हुआ 25 साल के पोते से इश्क, प्यार चढ़ा परवान तो भाग कर रचाई शादी

Dadi Pota Love Story/ Image Credit: Dinesh Kumar X Handle

यूपी। Dadi Pota Love Story:  कहते हैं कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। लेकिन आज के इस बदलते दौर में लोग इस हद तक गुजर जाते हैं कि, रिश्तों की मर्यादा ही भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है। जिससे सुनने के बाद शायद ही कोई यकीन कर पाएगा।

Read More: CM Mohan Yadav Big Announcement: सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, अब MP के कॉलेजों में दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई, रोजगार देने वाली शिक्षा पर जोर

दरअसल, बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती में रहने वाली चार बच्चों की 52 वर्षीय मां को 25 साल के युवक से इश्क हो गया , जो कि रिश्ते में उसका पोता लगता है। जिसके बाद महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी पोते के साथ भाग गई और फिर दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में शादी भी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय इंद्रावती की शादी 20 साल पहले प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी, जिससे उसको एक लड़की और दो लड़का भी पैदा हुए थे। उनकी पहली शादी से भी एक लड़की थी।

Read More: Protest Against Liquor Shop: शराब दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन कर जमकर किया हंगामा 

Dadi Pota Love Story: वहीं इस मामले में महिला के पति के कहना है कि,वह रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहर में रहते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी का संबंध उनके घर के बगल में रहने वाले आजाद से हो गया। जो रिश्ते में उनका पोता लगता है। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उन्हें और उनके तीन बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस साजिश की जानकारी मिल गई, जिससे उनके और उनके बच्चों की जान बच गई।

 

Related Articles

Back to top button