Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे बेहद शुभ योग, करें ये उपाय बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। Akshaya Tritiya Upay 2025: अक्षय तृतीया हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन विभिन्न शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन बिना किसी मुहूर्त के शादी, गृहप्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया का त्यौहार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। वहीं इस साल अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग बन रहे हैं। ये तीनों ही अद्भुत योग हैं। ऐसे में अगर कुछ उपाय किए जाए तो व्यक्ति को कई लाभ हो मिलते हैं।
1.घर में पूजा स्थान या धन स्थान पर दीपक जलाएं। मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन में वृद्धि होती है।
2. स्वास्तिक का निशान घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
3.अक्षय तृतीया पर जितना महत्व सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का होता है उतना ही महत्व इस दिन दान करने भी होता है। इस दिन दान करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं।
4. इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का दान करने से पुण्य मिलता है।
5. अक्षय तृतीया के दिन घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के जीवन में आ रहे संकटों को दूर करती हैं।