Uncategorized

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले से देश में शोक की लहर, मुंबई में CM साय का निर्धारित कार्यक्रम रद्द, भाजपा के भी सभी कार्यक्रम स्थगित 

BJP Workshop In Delhi| Image source: IBC24 File Photo

रायपुरः Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में भारी आक्रोश है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कई और अन्य संगठनों ने इस हमले की निंदा की। इस बीच अब भाजपा ने अपने संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कल प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित भाजपा पदाधिकारी राजधानी के स्व: दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंबेडकर जयंती पर आयोजित भाजपा का संगोष्ठी कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। वहीं सीएम साय ने भी मुंबई का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। CM साय कल सुबह 8:.40 बजे रायपुर लौटेंगे। सीएम साय इंडिया स्टील कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे

Read More : Viral Post of Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल! ज़ीशान खान के मोबाइल की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने दी जानकारी

Pahalgam Terror Attack: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित हुई है। सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता थे, वहां केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। 25 अप्रैल को एक कार्यशाला में मार्गदर्शन करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आने वाले थे उसे भी स्थगित किया गया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव व भाजपा पदाधिकारी कल 24 अप्रैल को राजधानी में समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शिरकत कर स्व. मीरानिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्व. मीरानिया की पहलगाम आतंकी हमले में मृत्यु हुई है।

Read More : Pahalgam Terror Attack update: अखिल भारतीय सुन्नी जमीयतुल उलमा ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, इधर रक्षामंत्री ने भरी हुंकार 

 

Related Articles

Back to top button