Lalit Manchanda Died: TMKOC के फैंस को लगा झटका, इस फेमस एक्टर ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। Lalit Manchanda Died: टीवी के सबसे फेमस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर ललित मनचंदा ने खुदकुशी कर ली है। ललित के अचानक से निधन की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। एक्टर के मौत की खबर मिलते ही फैंस का यकीन कर पाना मुश्किल है कि 36 साल की उम्र में उन्होंने क्यों मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
दरअसल, अभिनेता ललित मनचंदा मेरठ के रहने वाले थे। उन्होंने अपने घर में ही खुदकुशी की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि, वे कुछ समय से डिप्रेशन और निजी परेशानियों से जूझ रहे थे। बता दें कि, एक्टर के परिवार में वाइफ तरु मनचंदा, 18 साल का बेटा उज्जवल और बेटी श्रेया मनचंदा हैं।
Lalit Manchanda Died: मालूम हो कि, उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे टीवी शो में काम किया है। बताया गया कि, वे 10 साल तक मुंबई में रहे, लेकिन 6 महीने पहले मेरठ लौट आए थे, जहां वे अपने भाई के साथ रह रहे थे। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर है।
लिसाड़ी गेट थाना स्थित प्रह्लादनगर में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ललित कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटे थे। #मेरठ pic.twitter.com/49BosZ5Kap
— Danish Khan (@Danishk77853628) April 22, 2025