Uncategorized

Bihar Crime News: बारात में चली गोलियां, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, भाजपा नेता समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News/ Image Credit: @anarkaliofara X Handle

भोजपुर: Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक शादी कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। शादी में बारात के समय हुई गोलीबारी की घटना में दो की मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Mami Bhanja Affair: मामी और भांजे का अफयेर! दुबई से लौटे पति को लगी भनक, फिर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जो किया उसे जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

बारात में हुई मारपीट के बाद बढ़ा विवाद

Bihar Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है। यहां, पूर्व विवाद को लेकर गांव में ही बारात लगने के समय मारपीट की घटना हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की गांव के ही नामजद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो युवक राहुल और सोनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के समय बीच-बचाव करने आए तीन लोगों को भी मौके पर गोली लगी और वह घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर

Bihar Crime News:  सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया है। यहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज सहित भारी संख्या में पुलिस बल लहरपा गांव पहुंच गया। पुलिस की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस में मामले बीजेपी नेता बबलू सिंह समेत कई पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Samsung Free Screen Replacement Programme: सैमसंग यूजर्स की मौज..! 30 सितंबर तक फ्री में मिलेगी ये सर्विस, केवल इन स्मार्टफोन्स के लिए है ऑफर 

Bihar Crime News: फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अब जगह-जगह छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पूरा मामला पहले के पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button