Uncategorized

Congress Protest in Bhopal: पिंजरा लेकर आए जीतू पटवारी.. भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, कहा- ‘ED बन गई बीजेपी का तोता’

Congress Protest in Bhopal | Source : IBC24

भोपाल। Congress Protest in Bhopal: नेशनल हेराल्ड मामले में राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस ने प्रोटेस्ट किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में होर्डिंग लेकर आए थे। जिसमें लिखा था भाजपा नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी का सहारा ले रही है। ईडी बीजेपी का तोता बन गई है।

read more: National Herald Case Update: नेशनल हेराल्ड मामले में गरमाई सियासत! बीजेपी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, पूर्व मंत्री ने कहा- ‘BJP-RSS से डरने वाले नहीं’ 

Congress Protest in Bhopal : जीतू पटवारी अपने हाथों में एक पिंजरा लेकर आये। जिसके अंदर प्रतीकात्मक रूप से एक तोता था। जिस पर ईडी लिखा हुआ था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, ईडी का उपयोग भाजपा अपने फायदे के लिए कर रही है। सोनिया गांधी राहुल गांधी देश बचाने के लिए मैदान में है। ऐसे में बीजेपी बेमतलब से हमारे नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में हल्की सी झड़प भी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button