Uncategorized

Girls Molested in Mungeli: बाजार से लौट रही बहनों से छेड़छाड़! नशे में धुत दरिंदों ने पार की हैवानियत की हदें, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Girls Molested in Mungeli | Image Source | IBC24

मुंगेली: Girls Molested in Mungeli: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है जिसमें सीटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More :  Ladli Behna Yojana Update: एमपी में लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव कल ट्रांसफर करेंगे 23वीं किस्त, यहां चेक करें अपडेट

क्या है पूरा मामला?

Girls Molested in Mungeli: पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी बहन के साथ घोरपुरा बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में भूपेंद्र साहू और करण चौहान नामक युवक नशे की हालत में स्कूटी से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पीछा करते हुए पीड़िता का दुपट्टा खींचा और उसके साथ-साथ उसकी बहन के निजी अंगों पर अश्लील तरीके से हाथ लगाया। पीड़ित बहनें डर के मारे वहां से भागकर पास स्थित यूएसबी सेंटर में शरण लीं लेकिन आरोपी वहां तक उनका पीछा करते रहे और अश्लील इशारे कर फरार हो गए।

Read More :  Raipur Child Rape Case Update: दुर्ग के बाद रायपुर में भी हैवानियत! 13 साल के नाबालिग ने खेलने के बहाने सुनसान जगह पर मासूम बच्ची से की दरिंदगी, FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Girls Molested in Mungeli: पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ धारा 296, 351 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button