Uncategorized

Ambedkar Jayanti 2025: बाबा आंबेडकर की 134वीं जयंती आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन्मस्थली महू में करेंगे प्रतिमा का माल्यार्पण

Ambedkar Jayanti 2025 | Image Source | DPR MP File

भोपाल: Ambedkar Jayanti 2025:  14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी पावन जन्मभूमि पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होंगे।

Read More : Vijay Sharma on ANI: ‘नक्सलियों का कोई लक्ष्य नहीं, सिर्फ बन्दूक के बल पर हिंसक सरकार चलाना’.. विजय शर्मा ने फिर दी माओवादियों को सरेंडर की सलाह

Ambedkar Jayanti 2025:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11 बजे डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे अम्बेडकर स्मारक स्थित अस्थि कलश पर पुष्पवर्षा कर बुद्ध वंदना में भाग लेंगे। इस दौरान भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर भी मुख्यमंत्री द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक समरसता और बौद्धिक चेतना को समर्पित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही, समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को भीम रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Read More : 14 April 2025 Ka Rashifal: इन राशि वालों का रुका काम हो सकता है पूरा, इनकम बेहतर होने के हैं योग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Ambedkar Jayanti 2025:  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदौर जिले के महू में डॉ. अम्बेडकर जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाई जा रही है। यह आयोजन न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी है। डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाती है। महू की भूमि, जहाँ उनका जन्म हुआ, आज भी प्रेरणा का अक्षुण्ण स्रोत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button