Anupama Written Update 10 April 2025: कोठारियों के सामने आया मोहिता का असली सच, ख्याति को घर से बाहर निकालेगा पराग, प्रेम का फूटेगा गुस्सा

Anupama Written Update 10 April 2025: Star Plus का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ख्याति के सामने मोहित का सच सामने आ गया है, कि वो ही उसका बेटा आर्यन है। वहीं, ये बात राही और प्रेम के साथ अनुपमा भी जान गई है। आज के एपिसोड में, आप देखेंगे कि, राही ख्याति से कहेगी की वो मोहित की सच्चाई जानती है। ये सुनकर ख्याति के होश ही उड़ जाएंगे। ख्याति राही पर उसके पास्ट को खंगालने का आरोप लगाएगी, जिसे उसने लंबे समय तक छिपाए रखा था। वह राही से पूछेगी की प्रेम को इस मामले में शामिल करने से उसे क्या मिला।
Read More: Sunny Deol Dance Video: ‘मैं निकला गड्डी लेके’.. विश्वविख्यात तनोट माता के दर्शन करने पहुंचे सनी देओल, BSF जवानों के साथ किया डांस
ख्याति और राही के बीच होगी बहस
राही जवाब में कहेगी कि ख्याति को भी कुछ हासिल नहीं हुआ। इधर, ख्याति के भाई का भी कहना है कि आर्यन एक माँ के प्यार का हकदार है और सच्चाई को स्वीकार करने का सही समय आ गया है। राही ख्याति से आर्यन के साथ फिर से जुड़ने के लिए कहेगी। ख्याति आर्यन को गले लगाने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे दूर धकेल देगा। इसी बीच अनुपमा आ जाएगी और ख्याति से मोहित को सारी सच्चाई सुनाने कहेगी। ख्याति सारी सच्चाई बताते हुए कहेगी की पराग से शादी के बाद, प्रेम और प्रार्थना उससे नफरत करते थे। एक न एक दिन प्रेम उसे अपना लेगा ये सोचकर उसने आर्यन से अपना रिश्ता तोड़ लिया।
आर्यन को दूर रखने का सच बताएगी ख्याति
ख्याति बताएगी की प्रेम ने गलत समझा कि गायत्री ने उसकी वजह से आत्महत्या की। ख्याति कहती है कि उसे लगता है कि वह एक अच्छी मां नहीं है। सारा सच सुनने के बाद अनुपमा ख्याति को अपने परिवार को सच बताने के लिए कहेगी।ख्याति को कोठारियों का सामना करने से डर लगेगा, लेकिन अनुपमा और राही उसका साथ देंगे। आगे आप देखेंगे कि, अनुपमा ख्याति और राही को घर में ले आएगी। तभी पराग ख्याति को अंदर आने से रोक देगा। ये देख अनुपमा को वनराज की याद आ जाएगी, लेकिन फिर भी वो ख्याति को घर में आने कहेगी। तभी राही पराग से ख्याति की बात सुनने की विनती करेगी।
ख्याति पर फूटेगा पराग और प्रेम का गुस्सा
आर्यन के बारे में सच्चाई छिपाने के पराग ख्याति पर गुस्सा निकालेगा। तभी राही कहती है कि आर्यन ने पराग को कहानी का एक अलग किस्सा सुनाया है। इसलिए वो एक बार ख्याति की बात सुन लें। राही प्रेम से ख्याति को समझाने का मौका देने के लिए भी कहती है। वह प्रेम से ख्याति को समझाने का मौका देने के लिए भी कहती है। राही और प्रेम बहस करते हैं। राही और अनुपमा ख्याति का बचाव करती हैं। वसुंधरा अनुपमा से उनके पारिवारिक मामलों में दखल देना बंद करने के लिए भी कहेगी।
पराग आर्यन से अलग होने के लिए ख्याति को दोषी ठहराएगा। वह पूछेगा कि कोई पिता के दर्द को क्यों नहीं समझता और भावुक हो जाएगा। आर्यन पराग का साथ देगा। वहीं ख्याति को माफ करने से इनकार कर देगा और उसे घर से चले जाने के लिए कहेगा। इधर, राही पराग से ख्याति को समझने की विनती करेगी। इसी बीच प्रेम गायत्री की आत्महत्या के लिए एक बार फिर ख्याति को दोषी ठहराएगा, लेकिन राही जोर देकर कहेगी कि गायत्री की मौत उसकी वजह से नहीं हुई। वह प्रेम से वसुंधरा, पराग या अनिल से सवाल करने के लिए कहेगी। ये देख प्रेम हैरान रह जाएगा।