Rail Yatra Award 2025: रेल यात्रियों की खुली लॉटरी, ट्रेन में सफर कीजिए और पाइए इनाम, बस आपको करना होगा ये काम, रेलवे ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: Rail Yatra Award 2025 अगर आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, तो अब उसे साझा करके आप जीत सकते हैं आकर्षक नकद पुरस्कार! भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है “सफर करो और ईनाम पाओ”। इस पहल के अंतर्गत रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
Read More : CG Ki Baat: सुशासन तिहार..सियासत धुआंधार! मिलेगा समस्याओं का निदान? क्या सुशासन का नारा वाकई जमीन में उतर पाएगा?
कैसे लें भाग?
Rail Yatra Award 2025 इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप अपनी हिंदी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और पा सकते हैं नकद इनाम। इसमें प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार ₹8,000, तृतीय पुरस्कार ₹6,000 और पाँच प्रेरणा पुरस्कारों के अंतर्गत प्रत्येक ₹4,000 दिए जाएंगे। प्रतिभागी को अपनी रेल यात्रा पर आधारित एक मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत हिंदी में लिखना होगा। यह कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच का होना चाहिए। डबल स्पेस में टाइप किया गया हो, प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो, कुल शब्दों की संख्या स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
जरूरी जानकारी
Rail Yatra Award 2025 अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर निम्नलिखित विवरण जरूर भेजें। जिसमे नाम, पदनाम, आयु, पूरा पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर. ईमेल आईडीआपकी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2025 तक निम्न पते पर पहुंच जानी चाहिए। सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली यह मौका उन सभी रेल प्रेमियों के लिए है जो शब्दों के माध्यम से अपने अनुभवों को जीवंत बना सकते हैं। तो देर किस बात की? कलम उठाइए अपनी यात्रा की कहानी लिखिए और भारतीय रेलवे के इस अभियान का हिस्सा बनकर पुरस्कार जीतिए!