Uncategorized

Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामजन्मोत्सव पर सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा, ठीक 12 बजे भगवान के ललाट पर पड़ेंगी सूर्य किरणें, खास होगा ये पल

Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya | Image Source | Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra X handle

अयोध्या: Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya: प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दिव्य आभा से आलोकित होने जा रही है। इस बार का आयोजन न सिर्फ ऐतिहासिक होगा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी रामभक्तों को प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं की यादों से जोड़ देगा। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस वर्ष उनके भव्य मंदिर में बाल स्वरूप में विराजमान होकर और भी विशेष हो गया है।

Read More:  फुटबॉल स्टेडियम के नीचे दबा 2,000 साल पुराना राज: 129 कंकालों की खोज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya: रविवार को जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। प्रभु के तेजस्वी ललाट पर भगवान भास्कर (सूर्य देव) द्वारा सूर्य तिलक का दृश्य, भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण बनेगा। यह सूर्य तिलक, एक अद्भुत खगोलीय और आध्यात्मिक समागम होगा, जो इस बार से हर वर्ष प्रभु राम के लिए एक परंपरा बनकर स्थापित किया जाएगा।

Read More:  MLA Uddeshwari Paikra Video: विधायक बनी टीचर.. शिकायत मिलने पर पहुंची स्कूल, फिर बच्चों का लिया आईक्यू टेस्ट, देखें वीडियो

Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya: इस आयोजन की भव्यता को और भी खास बनाने के लिए अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। ये दीप मुख्य रूप से राम कथा पार्क के सामने पक्का घाट और राम की पैड़ी पर जलेंगे, जो पूरी नगरी को स्वर्णिम आभा से नहला देंगे।

Read More:  Shidoshi Soke Anil Kaushik : अनिल कौशिक ने दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि, मिली प्रदेश की सबसे बड़ी कराते की डिग्री ‘कु डान’

Surya Tilak Ram Mandir Ayodhya: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और नाटक की मनोहारी प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें श्रीराम की लीलाओं और आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से सरयू जल की पवित्र फुहार की जाएगी, जो आत्मिक शुद्धि का प्रतीक बनेगी।

Related Articles

Back to top button