Uncategorized

Amit Shah in Dantewada: बस्तर पंडुम में शामिल हुए अमित शाह, सीएम साय बोले- माता की पूजा कर नक्सलवाद की खात्मे का लिया संकल्प

दंतेवाड़ाः Amit Shah Dantewada Visit: देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और माई दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। CM साय और डिप्टी CM ने अमित शाह को गौर मुकुट पहनाया। साथ ही ध्रुवा जनजाति के प्रसिद्ध सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Read More : Sex Worker News: ‘सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ होने पर महिला सेक्स वर्कर्स को आरोपी नहीं बना सकते’ पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, माता की पूजा कर संकल्प लिया है कि नक्सलवाद को खत्म करना है। 15 महीने से सरकार में हैं। डबल इंजन की सरकार है। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली जब समाप्त हो जाएंगे तब देश-दुनिया के लोग यहां आएंगे। ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के 27 हजार कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल हुए हैं। हम मोदी की गारंटी पूरी कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग हैं उनके लिए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। जिसके लिए सड़क बिजली पानी सब उन लोगों तक पहुंच रही है। जहां भी सुरक्षा कैंप खुले हैं जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी वहां अब स्कूल की घण्टियों की आवाज आ रही है।

Read More : Naxalites Surrender News: गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे बीच आई बड़ी खबर, एक साथ 86 नक्सलियों ने यहां किया सरेंडर

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले 1 साल में बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। गृहमंत्री अमित शाह लौह पुरुष हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। बस्तर के इस कार्यक्रम में सभी जनजातियों के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक परंम्पराओं को लेकर आए हैं। इसी को लेकर बस्तर पंडुम का आयोजन हुआ। 32 जनपद, 7 जिलों में आयोजन हुआ। अब संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। आज का यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इतनी विविधताएं लेकर एक कार्यक्रम हुआ है। बस्तर पंडुम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बस्तर के गांव नौ जवान विश्व पटल पर सामने आकर अपने मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। बस्तर और देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा। जिसके बाद बस्तर पूरे विश्व में बदलता दिखेगा।

Read More : Amit Shah Dantewada Visit: गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है बस्तर पंडुम का आयोजन, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- एक साल में लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर 

जल्द ही हमारा बस्तर नया इतिहास लिखेगाः नेताम

इस मौके पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि गांव गांव में बस्तर पंडुम शुरू हुआ। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक चला। अब संभाग स्तरीय कार्यक्रम है। जिसका समापन है। बस्तर में शांति के लिए, विकास के लिए संस्कृति के संवर्धन के लिए काम चल रहा है। अमित शाह की उपस्थिति में समापन है। मैं बस्तर में मां दंतेश्वरी की धरा पर उनका स्वागत करता हूं। जल्द ही हमारा बस्तर नया इतिहास लिखेगा और नक्सलवाद का खात्म होगा।

 

Related Articles

Back to top button