Dhamtari Crime News: जीजा ने अपने ही साले के साथ किया ऐसा काम, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें क्या है पूरा मामला

धमतरी: Dhamtari Crime News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक जीजा ने अपने ही साल पर जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने साले के गले पर चाकू से वार किया। जिसके बाद साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा फरार हो गया।
Dhamtari Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड की है। बताया जा रहा है है कि जीजा और साले के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जीजा ने अपने ही साले पर धारदार हथियार से जानलेवा कर दिया। जिससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर मौके से आरोपी जीजा फरार हो गया। पुलिस हाल इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।