Uncategorized
जितेन्द्र साहू बने लोकसभा के मीडिया समन्वयक, लगा बधाईयों का तांता
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि जितेन्द्र साहू को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया समन्वयक समिति का प्रादेशिक सदस्य बनाया गया है। जितेन्द्र साहू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में हर्ष का माहौल है। श्री साहू को गंजपारा वार्ड के पार्षद ऋषभ जैन बाबू, आशीष अग्रवाल, राजेश शर्मा,ओमप्रकाश साहू, अतुलचंद साहू ने बधाई दी है।