CG Congress Protest: टोल टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, NHAI ऑफिस के सामने धरना देंगे कांग्रेसी

रायपुर: CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हर कुछ दिनों में किसी न किसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करती है। इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस टोल टैक्स को लेकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस NHAI ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अवैध टोल वसूली का विरोध करेगी कांग्रेस
CG Congress Protest: मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रही अवैध वसूली के खिलाफ आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस प्रदर्शन में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे स्नेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस इस प्रदर्शन की तैयारी पहले से ही कर रही थी। देखना ये होगा कि, कांग्रेस के इस प्रदर्शन से जनता को कितना फायदा होता है।